VEDA VYASA D.A.V. PUBLIC SCHOOL

Vikas Puri, New Delhi 110018

Event Detail  
चरित्र निर्माण एवम आध्यात्मिक शिविर
Event Start Date : 09/11/2022 Event End Date 09/11/2022

चरित्र निर्माण एवम आध्यात्मिक शिविर
 
वी.वी.डी.ए.वी के प्रांगण में 9 नवंबर 2022 को कक्षा दूसरी एवं तीसरी के छात्रों द्वारा चरित्र निर्माण और आध्यात्मिक शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत हवन के आयोजन से हुई जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। 
 
शिविर के माध्यम से बच्चों में ॐ की महिमा, अर्थ और महत्व की भावना को जागरूक करने की कोशिश सफल रही। बच्चों ने आर्य समाज और भारत की संस्कृति के प्रसिद्ध व्यक्तियों के चरित्र का भूमिका निर्वाहन किया।  जहाँ एक तरफ शान्ति गीत के सुर से आनंद मिला वही दूसरी तरफ अच्छी बातें और शान्ति पाठ सुन कर हृदय परिवर्तन एवं सद् भाव की भावना जागरूक हुई। 
 
शिविर में हमारी प्रधानाचार्या जी श्रीमती शालिनी अरोड़ा तथा पर्यवेक्षी प्रमुख(Supervisory Head) श्रीमती अंजू सिंह ने अपने अमूल्य शब्दों से बच्चों को प्रोत्साहित किया। अतिथि के रूप में जापान से आई महिला -तो माका जी कार्यक्रम   को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुईI प्रधानाचार्या जी  ने आर्य समाज का जीवन में महत्व बताते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया। अक्टूबर से लेकर दिसंबर माह में जिन बच्चों का जन्मदिन आता है वे सभी प्रसाद के रूप में हलवा लाए थे I उन बच्चों द्वारा यज्ञ में  पूर्णाहुति के समय प्रसाद भी चढ़ाया गया I इस प्रकार शिविर में बच्चों का भी संपूर्ण योगदान था I
 
 
 
 
Contact Us ↓
 

VEDA VYASA DAV PUBLIC SCHOOL

D BLOCK, Vikas Puri,
New Delhi -110018
Contact : 28536979, 28535594
E-mail : info@vvdav.com

 


Like Us on:
     
Location map ↓