VEDA VYASA D.A.V. PUBLIC SCHOOL

Vikas Puri, New Delhi 110018

Event Detail  
JUNIOR WING-AUGUST MONTH BIRTHDAY CELEBRATION
Event Start Date : 28/08/2023 Event End Date 28/08/2023

*प्राथमिक कक्षाओं में जन्मदिवस उत्सव*
 
"हर्ष उल्लास रहे जीवन में
कोई रोग ना हो आपके तन में।
खुशियों के पेड़ लगे आपके आँगन में
यही जन्मदिन का तोहफ़ा आप के  जन्मदिन में।।" 
 
आज 28.8.23 को डी.ए.वी. प्रांगण की प्राथमिक कक्षाओं में अगस्त में जन्मे विद्यार्थियों का जन्मदिवस उत्सव बहुत उत्साह के साथ मनाया गया।
 
कक्षाओं में  जन्मदिवस के अवसर पर विशेष सभा का आयोजन किया गया। विशेष सभा को  प्रार्थना से आरंभ करके "विश्वानि देव सवितर्दुरितानि परासुव" मंत्र का उच्चारण हुआ । तदुपरांत बच्चों को शुभकामना कार्ड  वितरित किए गए।
 
हमारी प्रधानाचार्या जी श्रीमती शालिनी अरोड़ा तथा पर्यवेक्षी प्रमुख(Supervisory Head) श्रीमती अंजू सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद दिया, उनका मार्गदर्शन किया एवं सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दी।
 
विद्यालय के प्रांगण में बच्चों द्वारा धनिया के बीजारोपण करवाए गए और उन्हें उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए गए। इस समारोह में सभी बच्चे पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।
 
 
 
Contact Us ↓
 

VEDA VYASA DAV PUBLIC SCHOOL

D BLOCK, Vikas Puri,
New Delhi -110018
Contact : 28536979, 28535594
E-mail : info@vvdav.com

 


Like Us on:
     
Location map ↓