VEDA VYASA D.A.V. PUBLIC SCHOOL

Vikas Puri, New Delhi 110018

Event Detail  
Navratri Celebrations
Event Start Date : 20/10/2023 Event End Date 20/10/2023

नवरात्रि उत्सव
                         आज हमारे  *वी.वी.डी.ए.वी विद्यालय* में प्राथमिक कक्षाओं द्वारा *नवरात्रि उत्सव* का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में त्योहार मनाने के साथ एकता, प्रेम व भाईचारे की भावना को फैलाना था। डांडिया नृत्य व गरबा के माध्यम से छात्रों को भारतीय संस्कृति,परंपरा व मूल्यों से परिचित कराना था। 
  प्रधानाचार्या *श्रीमती शालिनी अरॊरा* मैम व *कार्य प्रभारी अंजु मैम* के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।हमारे वी.वी.डी.ए.वी स्कूल विद्यालय के *मैनेजर श्रीमती मंजू मलिक* भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई थी। 
सभी छात्रों को अच्छी तरह से प्रबंधित किया गया था । इस पूरे कार्यक्रम का अभिभावक भी आनंद उठा सके इस हेतु कार्यक्रम का फेसबुक पर लाइव प्रदर्शन किया जा रहा था । ईश्वर को स्मरण करते हुए गायत्री मंत्र के साथ  शुभारंभ किया गया। कक्षा चौथी व पाँचवी की छात्राओं द्वारा अध्यापिकाओं व छात्रों का संबोधन किया गया।
नवरात्रि उत्सव का आरंभ करते हुए सर्वप्रथम नंदिनी व महिषासुर मर्दिनी गीत पर‌ नृत्य द्वारा  छात्राओं ने देवी के रूपों की सुंदर प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय  कर दिया । 
“हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम ,यह रामायण है पुण्य कथा श्री राम की” उपरोक्त पंक्ति द्वारा कक्षा तीसरी के छात्रों द्वारा रामायण की भव्य प्रस्तुति की गई। जिसमें प्री स्कूल के छात्रों द्वारा भी भाग लिया गया था। 
इसी क्रम में छात्रों ने रंग बिरंगे कपड़ों में मनभावक गीतों पर नृत्य करते हुए लालिमा बिखेर दी। 
 शांति पाठ के साथ  इस कार्यक्रम का समापन किया गया। तक पश्चात बिना बस्ते के (बैगलेस डे) के रूप में अनेक गतिविधियों करवाई गई।
गतिविधियां :-
प्री प्राइमरी कक्षा- राम -रावण कठपुतलियों के खेल द्वारा छात्रों को रामायण की कहानी समझाई गई। 
कक्षा 1 - छात्रों द्वारा रामायण चरित्र के चित्रों में रंग भरवारा गया। दशहरा आया कविता पाठ, नवरात्रि स्पेशल भोजन कराया गया। 
कक्षा 2 - बुराई पर अच्छाई की जीत कहानी पर चर्चा, सोचो व रंग भरो, एक कदम अच्छाई की ओर विषय पर स्पीकिंग एक्टिविटी कराई गई। 
कक्षा 3- पक्षी घोसलें क्यों बनाते हैं? विषय पर चर्चा की गई। विभिन्न प्रकार के घोसलों पर आधारित छात्रों को श्रव्य व दृश्य सामग्री दिखाई गई। 
कक्षा 4- भिन्नों पर आधारित मनोरंजक खेल करवाए गए। लाभदायक व नुकसानदायक कीटों पर क्विज कराया गया।
कक्षा 5 - संस्कृत कोलाज व हिंदी कविता पाठ
पूरा कार्यक्रम और दिवस छात्रों के लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा । बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लेकर अपनी भक्ति,शक्ति, जागरण और सांस्कृतिक कला का परिचय दिया।
 
 

 
 

 

 
 
Contact Us ↓
 

VEDA VYASA DAV PUBLIC SCHOOL

D BLOCK, Vikas Puri,
New Delhi -110018
Contact : 28536979, 28535594
E-mail : info@vvdav.com

 


Like Us on:
     
Location map ↓