VEDA VYASA D.A.V. PUBLIC SCHOOL

Vikas Puri, New Delhi 110018

Event Detail  
HINDI DIWAS - MIDDLE WING
Event Start Date : 16/09/2021 Event End Date 16/09/2021

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल,
 बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटे न हिय को सूल।
भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा लिखी गई ये पंक्तियाँ, मातृभाषा हिंदी के महत्व को उजागर करने के लिए पर्याप्त हैं। देश का मान- सम्मान और गौरव होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की वाहक हिंदी भाषा की प्रकृति और स्वभाव उसे एक व्यापक रूप प्रदान करता है। यही कारण है कि वह न केवल अपने देश में फल-फूल रही है, जनमानस को प्रभावित कर रही है बल्कि विश्व में भी पैर फैला रही है।
देवनागरी लिपि से सजी- संवरी विश्व की सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा हिंदी को 14 सितंबर 1949 में संविधान सभा ने राजभाषा का दर्जा प्रदान किया था। बाद में 1953 से राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।  केंद्र सरकार की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक हिंदी भाषा है। हिंदी दिवस आधिकारिक भाषा को बढ़ावा देने और प्रचारित करने के लिए  समर्पित है। यह दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके इसी महत्व को प्रतिपादित करने तथा प्रचार - प्रसार के उद्देश्य से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वेदव्यास डी ए वी पब्लिक स्कूल विकासपुरी द्वारा प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी अरोड़ा जी, पर्यवेक्षी प्रभारी (सुपरवाइजरी इंचार्ज) श्रीमती सोनिया मलिक जी, श्रीमती कविता दीवान जी और श्रीमती अंजू सिंग जी के मार्गदर्शन में हिंदी विभाग द्वारा विभिन्न कक्षावार गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्रों ने उमंग और उत्साह के साथ सामूहिक अथवा व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेकर ,हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। विभिन्न गतिविधियाँ इस प्रकार हैं-
कक्षा तीसरी- बुकमार्क निर्माण
कक्षा चौथी- कविता लेखन और गायन
कक्षा पाँचवी- भूमिका निर्वहन
कक्षा छठी-दोहा गायन
कक्षा सातवीं- कविता वाचन/गायन , कविताएँ उनकी आवाज हमारी
कक्षा आठवीं-लघु पत्रिका निर्माण ,हिंदी साहित्य के गौरव
कक्षा नौवीं-विभिन्न विषयों पर नारा लेखन
कक्षा दसवीं- डिजिटल पत्रिका निर्माण 
निश्चित ही हिंदी में कार्य करते हुए छात्रों ने शहद और मिश्री सी मिठास तो पाई ही होगी साथ ही अपने मन के भावों को बहुत ही सहजता , सरलताऔर सरसता के साथ अभिव्यक्त भी किया होगा।
हिंदी सबसे प्यारी भाषा
हिंदी सबसे न्यारी भाषा
एकता के सूत्र में पिरो कर
देश को जोड़ने वाली भाषा।
सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

 

CLICK HERE TO VIEW

 

 
 
Contact Us ↓
 

VEDA VYASA DAV PUBLIC SCHOOL

D BLOCK, Vikas Puri,
New Delhi -110018
Contact : 28536979, 28535594
E-mail : info@vvdav.com

 


Like Us on:
     
Location map ↓