VEDA VYASA D.A.V. PUBLIC SCHOOL

Vikas Puri, New Delhi 110018

Event Detail  
यज्ञ आयोजन
Event Start Date : 18/03/2023 Event End Date 18/03/2023

निज कर्मों को त्याग कर, ईश्वर में खो जाए।

तपो यज्ञ उस आत्मा का, सर्व सफल हो जाए।।
 
वी.वी.डी.ए.वी के प्रांगण में 18 मार्च 2023 को विधि विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। संसार के सभी जीवधारियों की मंगल कामना हेतु यज्ञ को लाभकारी बनाया गया।शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शान्ति के लिए यज्ञ की व्यवस्था की गई।इसकी प्रेरणा प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी अरोड़ा जी एवं पर्यवेक्षी प्रमुख(Supervisory Head) श्रीमती अंजू सिंह जी द्वारा प्राप्त हुई। उनकी तीव्र इच्छा के अनुसार नए सत्र के आरंभ होने से पहले प्राइमरी विंग में यज्ञ का आयोजन किया गया।
हमारी प्रधानाचार्या जी श्रीमती शालिनी अरोड़ा जी ,पर्यवेक्षी प्रमुख(Supervisory Head- Senior Wing) श्रीमती कविता दीवान जी, पर्यवेक्षी प्रमुख(Supervisory Head - Primary Wing) श्रीमती अंजू सिंह जी ,प्राइमरी विंग के सभी शिक्षकों एवं सहायक सेवा कर्मियों ने इस यज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रधानाचार्या जी ने सभी शिक्षकों को स्वार्थ भाव से ऊपर उठकर एक अच्छा इंसान बनने व अपने कर्तव्य को हँसते-हँसते पूरा करने के लिए प्रेरित किया । साथ ही अपने व्यक्तिगत अनुभवों द्वारा यज्ञ के महत्व के बारे में भी बताया। हमें ध्यान किस प्रकार करना चाहिए और किसका ध्यान करना चाहिए ,इस विषय पर भी बल दिया गया। विनम्रता और दया भाव को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इन्हीं पवित्र विचारों के साथ यज्ञ के ब्रह्मा श्रीमान हरेंद्र शास्त्री जी द्वारा आर्य समाज की उन्नति में जिन विद्वानों ने अपना योगदान दिया उनके जीवन से अवगत कराया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 'वेदव्यास जी' जैसे आर्य समाज के नियमों पर चलने वाले महान व्यक्ति के योगदान का उल्लेख किया। जर्मनी देश के शासक का उदाहरण देते हुए देशभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सभी को प्रेरित किया ।
संगीत विभाग ने सुंदर भजनों द्वारा ईश्वर की स्तुति की। ॐ की महिमा,अर्थ और महत्व की भावना को जागरूक करने की कोशिश सफल रही।
पर्यवेक्षी प्रमुख श्रीमती अंजू सिंह जी ने यज्ञ की सफलता के लिए सभी शिक्षकों के योगदान की भूरि- भूरि प्रशंसा की ।
यज्ञ में पूर्णाहुति के समय प्रसाद भी चढ़ाया गया। अंत में प्रसाद एवं लंगर का आयोजन किया गया। संपूर्ण प्राइमरी विंग यज्ञ के दौरान आनंदित हो गया।
 
 
 
 
Contact Us ↓
 

VEDA VYASA DAV PUBLIC SCHOOL

D BLOCK, Vikas Puri,
New Delhi -110018
Contact : 28536979, 28535594
E-mail : info@vvdav.com

 


Like Us on:
     
Location map ↓